जयपुर। शास्त्री नगर कांवटिया सर्किल स्थित नव इम्पीरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर की ओर से 94 वर्षीय बुजुर्ग महिला के कूल्हे का जोड़ प्रत्यारोपण कर महिला को नया जीवनदान दिया गया। लक्ष्मीदेवी लंबे समय से दर्द से परेशान थीं। वे उठने, बैठने व चलने-फिरने में असमर्थ हो गई थीं। इस स्थिति में बुजुर्ग महिला नव इम्पीरियल हॉस्पिटल आई, जहां पर हॉस्पिटल के डायरेक्टर व प्रख्यात हड्डी रोग व जोड़ प्रत्यारोपण विशेषज्ञ डॉ. सचिन गुप्ता ने उन्हें पूरा आश्वासन दिया व उनका सफल जोड़ प्रत्यारोपण किया। उनका ऑपरेशन सफल रहा और महिला दूसरे दिन ही चलने लग गई।
अस्पताल के जनसंपर्क अधिकारी भूपेश दायमा ने बताया कि जोड़ प्रत्यारोपण की सफलता के बाद महिला व उनके पूरे परिवार ने डॉ. सचिन गुप्ता को धन्यवाद दिया। ऑपरेशन के तीन दिन बाद ही महिला को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। अब महिला को किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है।
जयपुर। इस दौड़ती-भागती जिंदगी में इंसान कब कौनसी बीमारी से घिर जाए, इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता। बदलते दौर में एक के बाद एक ऐसी बीमारियां सामने आ रही हैं जो मानव जाति को काफी डरा रही हैं। इन्हीं बीमारियों में से एक बीमारी है कैंसर। विश्व भर में हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1933 में इस दिन को मनाने की शुरुआत हुई थी। इसके पीछे ये उद्देश्य रहता है कि लोगों को इस बीमारी और इससे बचने के तरीकों को लेकर जागरूक किया जा सके। निर्वाण विश्वविद्यालय में गुरुवार को विश्व कैंसर दिवस मनाया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ अशोक कुमार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम में एडवाइजर डॉ आदित्य नाग, डॉ एके चौधरी, प्रोफेसर मधु कुमार, संदीप कुमार, अनूप, सुनील कुमार, अशोक कुमार के अलावा डॉ सोहन, लोकेश जोशी, ऊषा, आँचल एवं विभिन्न विभागों के प्राध्यापक तथा छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कुलपति ने बताया कि मात्र जागरूकता से करीब 40% लोगों को इस बीमारी से बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कई लोगों का ऐसा भी मानना है कि कैंसर छूने से भी फैलता है, जिससे वे मरीज से सही व्यवहार नहीं ...
Comments
Post a Comment