Skip to main content

राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट में लघु चित्रण शिविर का शुभारंभ

जयपुर। कलावृत्त एवं राजस्थान स्कूल ऑफ आर्ट के संयुक्त तत्वावधान में परंपरागत लघु चित्रण का पांच दिवसीय शिविर का शुभारंभ हुआ। स्कूल ऑफ आर्ट के प्राचार्य नरेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि राज्य की प्रतिष्ठित कला जो वर्तमान में लुप्त होती जा रही है उसे पुनर्जीवित कर वापस से उसे वर्तमान में विद्यार्थियों के लिए रुचिकर बनाने के उद्देश्य से यह शिविर आयोजित किया गया है। वरिष्ठ चित्रकारों के सानिध्य में युवा चित्रकारों को लघु चित्रण की बारीकियों को करीब से देखने और तकनीक को समझने को मिलेगी जिससे नई पीढ़ी के चित्रकारों में इस कला को सीखने के प्रति उत्साह बढ़ेगा।

कलावृत्त के अध्यक्ष संदीप सुमहेन्द्र ने शिविर के बारे में जानकारी देते हुये बताया कि इस शिविर में राजस्थान की विश्वप्रसिद्ध लघु चित्रण परंपरा के वरिष्ठ चित्रकारों द्वारा कला संकाय विद्यार्थियों सहित लगभग 25 से अधिक चित्रकार इस शिविर में भाग ले रहे है। वरिष्ठ चित्रकारों में कैलाश शर्मा, हरशिव शर्मा, लक्ष्मी नारायण कुमावत, वीरेन्द्र बन्नू, शम्मी बन्नू, दामोदर गुर्जर, बृजराजसिंह, आसराम, गौरीशंकर, राजकुमार चौहान, संदीप सुमहेन्द्र के साथ कला विद्यार्थी भी अपना-अपना चित्रण कार्य करेंगे।

Comments

Popular posts from this blog

मात्र जागरूकता से करीब 40% लोगों को कैंसर से बचाया जा सकता है : प्रो अशोक कुमार

जयपुर। इस दौड़ती-भागती जिंदगी में इंसान कब कौनसी बीमारी से घिर जाए, इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता। बदलते दौर में एक के बाद एक ऐसी बीमारियां सामने आ रही हैं जो मानव जाति को काफी डरा रही हैं। इन्हीं बीमारियों में से एक बीमारी है कैंसर। विश्व भर में हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1933 में इस दिन को मनाने की शुरुआत हुई थी। इसके पीछे ये उद्देश्य रहता है कि लोगों को इस बीमारी और इससे बचने के तरीकों को लेकर जागरूक किया जा सके। निर्वाण विश्वविद्यालय में गुरुवार को विश्व कैंसर दिवस मनाया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ अशोक कुमार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम में एडवाइजर डॉ आदित्य नाग, डॉ एके चौधरी, प्रोफेसर मधु कुमार, संदीप कुमार, अनूप, सुनील कुमार, अशोक कुमार के अलावा डॉ सोहन, लोकेश जोशी, ऊषा, आँचल एवं विभिन्न विभागों के प्राध्यापक तथा छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कुलपति ने बताया कि मात्र जागरूकता से करीब 40% लोगों को इस बीमारी से बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कई लोगों का ऐसा भी मानना है कि कैंसर छूने से भी फैलता है, जिससे वे मरीज से सही व्यवहार नहीं ...