Skip to main content

प्रूडेंट कॉरपोरेट एडवाइजरी सर्विसेज लिमिटेड का आईपीओ 10 मई को खुलेगा

जयपुर। प्रूडेंट कॉरपोरेट एडवाइजरी सर्विसेज लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 10 मई, 2022 को खुलेगा। एंकर निवेशकों के लिए बोली/प्रस्ताव अवधि बोली से एक कार्य दिवस पहले यानी 9 मई, 2022 से शुरू हो जाएगी। ऑफर का प्राइस बैंड अंकित मूल्य ₹5 प्रति शेयर पर प्रति इक्विटी शेयर ₹595 से ₹630 तय किया गया है। इस ऑफर में कर्मचारी आरक्षण भाग में बोली लगाने वाले पात्र कर्मचारियों के लिए प्रस्ताव मूल्य पर 59 प्रति इक्विटी शेयर की कर्मचारी छूट शामिल है। न्यूनतम 23 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 23 इक्विटी शेयरों के गुणकों में बोली लगाई जा सकती है। कंपनी की ओर से शुक्रवार को यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में आईपीओ के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
ऑफर में अंकित मूल्य ₹5 प्रत्येक के 8,549,340 इक्विटी शेयर शामिल हैं, जिसमें वैगनर लिमिटेड द्वारा 8,281,340 इक्विटी शेयर और शिरीष पटेल द्वारा 268,000 इक्विटी शेयर शामिल हैं। इस ऑफ़र में पात्र कर्मचारियों द्वारा सदस्यता के लिए कुल ₹65.00 मिलियन तक के इक्विटी शेयरों का आरक्षण शामिल है। इक्विटी शेयरों को बीएसई और एनएसई दोनों स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है। आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज लिमिटेड, एक्सिस कैपिटल लिमिटेड और इक्विरस कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड इस ऑफर के बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं।

Comments

Popular posts from this blog

माहेश्वरी पब्लिक स्कूल का 48वाँ स्थापना दिवस समारोह

जयपुर ।   माहेश्वरी पब्लिक स्कूल ,  जवाहर नगर   का 48 वाँ स्थापना दिवस   हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती मंदिर में दीप - प्रज्वलन व विद्यालय प्रार्थना   के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के तक्षशिला सभागार में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजेश माहेश्वरी ,  ज्वॉइंट कमिश्नर ,  जी एस टी , स्टेट टैक्स , राजस्थान और विशिष्ट अतिथि श्री अनिल सोमानी ,  प्रसिद्ध व्यवसायी व समाजसेवी थे तथा साथ ही विद्यालय के मानद सचिव सीए श्री अमित गट्टानी , भवनमंत्री श्री सुमित  काबरा , विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य श्री अमित सोनी ,  श्रीमती अरुणा गगरानी व विद्यालय के प्राचार्य श्री अशोक जी वैद मंचासीन थे।  मानद सचिव  ने विद्यालय की   स्थापना के उद्देश्यों का स्मरण कराते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए   हरसंभव प्रयास करके गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हम कटिबद्ध हैं । समारोह के   विशिष्ट अतिथि ने विद्य...

प्रेस्टीज होटल वेंचर्स लिमिटेड ने सेबी के समक्ष दायर किया डीआरएचपी

  प्रेस्टीज होटल वेंचर्स लिमिटेड , एक आतिथ्य परिसंपत्ति स्वामी और डेवलपर , जो भारत में व्यवसाय और अवकाश यात्रियों दोनों के लिए लक्जरी , अपर अपस्केल और अपर मिडस्केल आतिथ्य परिसंपत्तियों पर केंद्रित है , ने बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (" सेबी ") के साथ अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (" डीआरएचपी ") दाखिल किया है। आईपीओ में 5 रुपये अंकित मूल्य के इक्विटी शेयरों का एक नया इश्यू शामिल है , जो कुल मिलाकर 1700 करोड़ रुपये तक है और 5 रुपये अंकित मूल्य के इक्विटी शेयरों की बिक्री का प्रस्ताव है , जो कुल मिलाकर 1000 करोड़ रुपये तक है। बिक्री के प्रस्ताव में प्रेस्टीज एस्टेट्स प्रोजेक्ट्स लिमिटेड ( प्रवर्तक विक्रय शेयरधारक ) द्वारा ₹ 5 अंकित मूल्य के इक्विटी शेयर शामिल हैं। प्रेस्टीज होटल वेंचर्स लिमिटेड ने शुद्ध आय से 1121.276 करोड़ रुपये की अनुमानित राशि का उपयोग करने का प्रस्ताव किया है , जो कंपनी और महत्वपूर्ण सहायक कंपनियों ...

आईआईटी मंडी को अमेरिका से मिला 11,000 डॉलर से ज्यादा का दान

मंडी | 3 मई 2025: अमेरिका के ह्यूस्टन में बसे समाजसेवी सतीश अग्रवाल ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) मंडी को 11,000 डॉलर से ज्यादा की आर्थिक सहायता दी है। यह मदद 'सतीश और कमलेश अग्रवाल स्कॉलरशिप' के रूप में बीटेक के होनहार छात्रों को दी जाएगी। संस्थान और दानदाता के बीच एक एमओयू (समझौता ज्ञापन) साइन किया गया है, जिसके तहत यह स्कॉलरशिप शुरू की जाएगी। इसका मकसद ऐसे मेधावी छात्रों को प्रोत्साहन देना है, जो आर्थिक रूप से पिछड़े हैं लेकिन पढ़ाई में आगे हैं। आईआईटी मंडी के डायरेक्टर प्रो. लक्ष्मीधर बेहेरा और डोरा डीन प्रो. वरुण दत्त ने इस सहयोग के लिए श्रीमान और सुश्री अग्रवाल का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयासों से प्रतिभावान छात्रों को आगे बढ़ने का मौका मिलता है और संस्थान का शैक्षणिक माहौल और समृद्ध होता है। डोरा ऑफिस की ओर से बताया गया कि इस योगदान का उपयोग जरूरतमंद और होनहार छात्रों के सपनों को उड़ान देने में किया जाएगा, जिससे समाज पर सकारात्मक असर पड़ेगा।