जयपुर। कोरोना वैश्विक महामारी के चलते राजस्थान में लॉकडाउन के चलते बेजुबान जानवरों के सामने भोजन की समस्या खड़ी होने लगी है। संकट की इस घड़ी में बेजुबान जानवरों की मदद के लिए जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार ) के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा व प्रदेश महासचिव संजय सैनी के सानिध्य में जार जयपुर ग्रामीण ने एक मुहिम चलाई है, जिसमें बेजुबान जानवरों के लिए खाने की व्यवस्था की जा रही है। जार जिला अध्यक्ष जगदीश शर्मा, भामाशाह कमल सिंह शेखावत व पुरुषोत्तम शर्मा जानवरों की मदद के लिए आगे आए हैं। सोमवार को जमवारामगढ़ बांध के पास बंदरों व गायों को टमाटर व ककड़ी खिलाई गई। मंगलवार को भी फल व सब्जी खिलाई जाएगी। जार की ओर से घुमंतू परिवारों को राशन सामग्री का वितरण भी किया जा रहा है। पत्रकारों, पुलिसकर्मियों व अन्य लोगों को हजारों मास्क का वितरण हो चुका है। पेड़ों पर परिंडे बांधे जा रहे हैं। यह सहयोग भामाशाह सतीश डालमिया, रामबाबू पुजारी, कमल सिंह, पुरषोत्तम शर्मा आदि के माध्यम से किया जा रहा है। जार की इस मुहिम से कई भामाशाह जुड़ रहे हैं।
जयपुर। इस दौड़ती-भागती जिंदगी में इंसान कब कौनसी बीमारी से घिर जाए, इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता। बदलते दौर में एक के बाद एक ऐसी बीमारियां सामने आ रही हैं जो मानव जाति को काफी डरा रही हैं। इन्हीं बीमारियों में से एक बीमारी है कैंसर। विश्व भर में हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1933 में इस दिन को मनाने की शुरुआत हुई थी। इसके पीछे ये उद्देश्य रहता है कि लोगों को इस बीमारी और इससे बचने के तरीकों को लेकर जागरूक किया जा सके। निर्वाण विश्वविद्यालय में गुरुवार को विश्व कैंसर दिवस मनाया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ अशोक कुमार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम में एडवाइजर डॉ आदित्य नाग, डॉ एके चौधरी, प्रोफेसर मधु कुमार, संदीप कुमार, अनूप, सुनील कुमार, अशोक कुमार के अलावा डॉ सोहन, लोकेश जोशी, ऊषा, आँचल एवं विभिन्न विभागों के प्राध्यापक तथा छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कुलपति ने बताया कि मात्र जागरूकता से करीब 40% लोगों को इस बीमारी से बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कई लोगों का ऐसा भी मानना है कि कैंसर छूने से भी फैलता है, जिससे वे मरीज से सही व्यवहार नहीं ...
Comments
Post a Comment