मीठा खाने का सही समय जानें, सेहत को मिलेंगे फायदे

Pic Credit- freepik

मीठा खाना तो सबको पसंद है। लेकिन ज्यादा और बार-बार मीटा खाना स्वास्थ पर प्रतिकूल असर डालता है।  मीठा कब और कितनी मात्रा में खाना चाहिए? इसको कर कई तरह की बातें हैं। गलत समय पर और ज्यादा मीठा खाना आपके स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए जरूरी है कि मीठा आपको कब खाना चाहिए? यह जान लेना चाहिए।

सुबह का समय:

सुबह का समय मीठा खाने के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है। दरअसल, इस समय शरीर में इंसुलिन का स्तर कम होता है। ऐसे में मीठा खाने से ब्लड शुगर लेवल ज्यादा नहीं बढ़ता है।

दोपहर का समय :

दोपहर के समय मीठा खाने से आपका मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और आपकी ऊर्जा का स्तर बना रहता है।

रात का समय :

रात के समय मीठा खाने से आपका वजन बढ़ सकता है और नींद में खलल पड़ सकता है। यह इसलिए है क्योंकि रात के समय शरीर की मेटाबॉलिज्म धीमी हो जाती है और शरीर मीठे को जल्दी से नहीं पचा पाता है।

कसरत के बाद :

कसरत के बाद शरीर को ऊर्जा की जरूरत होती है। इस समय मीठा खाने से आपको तुरंत ऊर्जा मिलती है और आपकी मांसपेशियों को ठीक होने में मदद मिलती है।

कब न खाएं मीठा?

  • खाली पेट मीठा खाने से आपका ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ सकता है, जिससे आपको थकान, सिरदर्द और चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है।
  • मीठा कम खाना ही सबसे अच्छा है। अगर आप मीठा खाते हैं, तो इसे कम मात्रा में खाएं।
  • शक्कर की जगह प्राकृतिक मीठे जैसे शहद, गुड़, और फल का इस्तेमाल करें।
  • मीठा खाने के बाद पानी पीने से आपका ब्लड शुगर लेवल संतुलित रहता है।
  • अगर आपको कोई बीमारी है, तो मीठा खाने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह लें।
  • अगर आपको मीठे खाने की लत है, तो इसे कम करने के लिए एक डॉक्टर या पोषण विशेषज्ञ से सलाह लें।