डाइट में जरूर शामिल करें ये 10 बीज, रहेंगे सेहतमंद

 

Pic Credit- freepik

सेहत को लेकर लोगों में आजकल जागरुकता आई है। लेकिन इसके लिए जरुरी है कि हेल्दी फूड खाएं। अब सवाल उठता है कि खाने में कौन—कौनसी चीजों को शामिल करना चाहिए। इसके लिए कई तरह के विकल्प मौजूद है। 

आजकल इन हेल्दी चीजों में सीड्स को भी शामिल किया जाता है। इनके बारे में कहा जाता है कि ये एक सुपरफूड्स की तरह काम करते हैं। दरअसल, सीड्स में कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो आपको हेल्दी रखने में मदद करते हैं। 

कुछ ऐसे ही बीजों के बारे में बता रहे हैं, जो खाना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।

  • कद्दू के बीजों में मैग्नीशियम होता है, जो इंसुलिन सेंसिटिविटी को बेहतर बनाता है। आप एक बाउल फलों में 1 चम्मच कद्दू के बीज मिलाकर खा सकते हैं। 
  • सूरजमुखी के बीजों में सेलेनियम होता है, जो चयापचय को बढ़ाता है, इसका सेवन आप स्मूदी में मिलाकर कर सकते हैं।
  • तिल के बीजों में कैल्शियम होता है, जो हड्डियों को मजबूत बनाता है। तिल के बीजों को आप रोटी या सब्जियों में मिलाकर खा सकते हैं। ज्यादा मात्रा में तिल खाने से पेट संबंधी कुछ परेशानी हो सकती है। इसलिए कच्चे तिल खाने से बचना चाहिए।  
  • एलिव बीजों में आयरन होता है, जो बालों का झड़ना कम करता है। नारियल के पानी में 1/4 चम्मच एलिव बीज मिलाएँ
  • चिया सीड्स में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है, जो त्वचा के स्वास्थ्य को बेहतर बनाता है। सुबह 11 बजे के आसपास मिड डे मील में आप चिया सीड्स का पानी पी सकते हैं।
  • अलसी के बीजों में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करता है। अलसी के बीजों को पीसकर रोटी या चीला में मिलाकर बना सकते हैं।
  • धनिया के बीज थायराइड फ़ंक्शन को बेहतर रखने में मदद करते हैं और वॉटर रिटेंशन को कम करते हैं। आप सुबह खाली पेट धनिया के बीजों की चाय पी सकते हैं।
  • अजवाइन में थाइमोल होता है, जो अपच और सूजन की समस्या को कम करने में फायदेमंद होता है। अजवाइन को आप परांठों और दाल में मिलाकर खा सकते हैं।
  • सौंफ के बीज पेट संबंधी समस्याओं को दूर करने में कारगर है। कब्ज की समस्या से राहत दिलाने में मदद करते हैं। आप खाना खाने के बाद रोजाना सौंफ की चाय पी सकते हैं या कुछ मात्रा में सौंफ को चबा चबाकर खा भी सकते है। 
  • तुलसी के बीजों में फाइबर होता है, जो ब्लड शुगर के स्तर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। तुलसी के बीजों और गौंद कतीरा का डिटॉक्स पानी आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।