एक साल से छोटे बच्चों का भोजन, जानिए क्या खिलाएं और क्या नहीं

 

Pic Credit- freepik

एक साल से छोटे बच्चों को क्या खिलाएं और क्या ना खिलाएं? यह हर मां के लिए जानना जरूरी है। जन्म से छह माह तक के शिशुओं को मां के दूध के अलावा कुछ नहीं खिलाना चाहिए, यह बात तो हम सभी जानते हैं। यह शिशु के स्वास्थ्य के लिए बेहद जरूरी है।  

शिशु जब छह महीने का हो जाए तो लिक्विड और सेमी सॉलिड फूड देने की शुरुआत की जा सकती है। लेकिन इस बारे में कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। क्योंकि छोटे बच्चों की किडनी, लिवर और कई अंग सही तरह से विकसित नहीं होते हैं। ऐसे में 12 महीने से कम उम्र के बच्चों की गर्मियों की डाइट में बहुत सारी चीजें शामिल करने से बचना चाहिए। 

  • एक साल से छोटे बच्चों को गाय या भैंस का दूध पचा पाना मुश्किल होता है। ऐसे में आइसक्रीम या मिठाइयां खाने से उन्हें एलर्जी, पाचन से जुड़ी समस्याएं या पेट दर्द हो सकता है। 
  • चॉकलेट शिशुओं के लिए हानिकारक हो सकती है, इसके सेवन से उन्हें स्‍लीप डिस्टरबेंस की समस्‍या रहती है। पेट भरा हुआ महसूस होता है, इसलिए बच्‍चा खाना खाने से बचता है। इतने छोटे बच्चों को चॉकलेट खिलाने से उनके लिवर पर भी गलत प्रभाव पड़ता है।
  • चिप्स और फ्राईज जैसी चीज़ों में सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है। इन्हें  शिशुओं को खिलाने से उनकी किडनी पर असर पड़ सकता है।
  • 12 महीने से कम उम्र के बच्चों को खट्टे फल न खिलाने की सलाह दी जाती है। 
  • बच्चों को एक दिन में आधा कटोरी जूस से ज्यादा न पिलाएं।
  • शिशुओं को ज्यादा मीठा या चीनी का खिलाने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे बच्चों को बड़ा होकर डायबिटीज का खतरा बढ़ सकता है।
  • दिनभर में एक बादाम, पांच किशमिश, एक काजू और एक छुआरे रातभर भिगोए हुए ही खिलाएं।
  • दो चम्मच शुद्ध देशी घी में ही बच्चे के पूरी दिन का खाना बनाए। यथा संभव गाय के घी का उपयोग करें। 
  • दस्त होने पर सिर्फ मूंग दाल खिचड़ी दही मिलाकर खिलाएं।
  • रोटी के स्थान पर फल और सूप दें। केला देना फायदेमंद रहता है।