बॉडी हीट बढ़ा देती हैं खाने-पीने की ये चीजें, गर्मियों में इनका सेवन करने से बचें

Pic Credit- freepik

गर्मी में शरीर को ठंडा रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए खानपान पर विशेष ध्यान देने की जरुरत होती है। गर्मी में यदि गर्म तासीर वाले खाद्य पदार्थों का सेवन किया जाता है तो स्वास्थ्य संबंधी कई परेशानी खड़ी हो सकती है। इसलिए जरुरी है कि गर्मियों में बॉडी हीट बढ़ाने वाली खाने-पीने चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। 

इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे ही फूड्स और सब्जियों के बारे में जानकारी दे रहे हैं जो गर्मियों में शरीर का टेम्परेचर बढ़ा सकते हैं। इसलिए गर्मी के मौसम में इस तरह की चीज़ों को खाने से बचने की सलाह दी जाती है।

चाय-कॉफी

तापमान बढ़ने और गर्मियों के मौसम में लोगों को ज्यादा कॉफी और चाय पीने से बचना चाहिए। चाय-कॉफी में मौजूद कैफीन डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ा देता है। इससे डाइजेशन से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं। 

मसालेदार फूड्स

गर्मियों के मौसम में अधिक मसालेदार और मिर्च वाला खाना खाने से बचना चाहिए। ऐसा खाना खाने से डाइजेस्टिव सिस्टम को नुकसान पहुंच सकता है। इससे, शरीर में गर्मी बढ़ सकती है। 

जंक फूड

तले हुए फूड्स के अलावा बर्गर और पिज्जा जैसी चीजों का सेवन करने से शरीर मे गर्मी बढ़ सकती है। इससे आपको ज्यादा पसीना आता है और इससे आपके शरीर में पानी की कमी होने का डर भी बढ़ जाता है।

नॉन-वेज

गर्मियों के मौसम में नॉन वेज फूड्स खाने हेल्थ को नुकसान हो सकता है। दरअसल, नॉन-वेज फूड आसानी से पच नहीं पाता। इसीलिए, लोगों को नॉन-वेज खाने से मना किया जाता है। इससे शरीर में गर्मी भी बढ़ती है जिससे आपको अधिक पसीना आ सकता है।

अदरक

अपने पाचक गुणों के लिए मशहूर अदरक गर्मियों में आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है। अदरक खाने से लोगों के शरीर में हीट बढ़ सकती है। इससे आपको कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं।

बैंगन 

बैंगन एक गर्म तासीर वाली सब्जी है, जो शरीर में गर्मी बढ़ा सकती है। बैंगन खाने से पेट की समस्याएं, जैसे कि अपच, एसिडिटी और गैस हो सकती हैं। 

पालक 

पालक में ऑक्सालिक एसिड होता है, जो शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को रोकता है। गर्मियों में शरीर को कैल्शियम की ज्यादा जरूरत होती है, इसलिए पालक खाने से बचना चाहिए।

फूलगोभी 

फूलगोभी में सल्फर होता है, जो शरीर में गर्मी बढ़ा सकता है। फूलगोभी खाने से पेट की समस्याएं, जैसे कि अपच, एसिडिटी और गैस हो सकती हैं।

मशरूम 

मशरूम एक गर्म तासीर वाली सब्जी है, जो शरीर में गर्मी बढ़ा सकती है। मशरूम खाने से पेट की समस्याएं, जैसे कि अपच, एसिडिटी और गैस हो सकती हैं।

मिर्च 

मिर्च में कैप्साइसिन होता है, जो शरीर में गर्मी बढ़ा सकता है। मिर्च खाने से पेट की समस्याएं, जैसे कि अपच, एसिडिटी और गैस हो सकती हैं।

गर्म मसाले

गर्म मसाले जैसे कालीमिर्च, लौंग, जायफल, सौंठ आदि का भी इस्तेमाल ज्यादा नहीं करना चाहिए। इससे पेट और सीने में जलन तथा पाइल्स की समस्या हो सकती है।