| Pic Credit- freepik |
रिमझिम बारीश, अंगीठी पर सिकते मक्के के भुट्टे की खुशबू। खुशनुमा मौसम में शायद ही आप अपने आप को नींबू और नमक लगाकर भुट्टे खाने से रोक पाते होंगे। लेकिन, कई बार भुट्टे खाने के तुरंत बाद पानी पीना बेहद नुकसानदायक हो सकता है।
नमक और नींबू के साथ भुट्टा इतना स्वादिष्ट लगता है कोई भी इसे खाए बिना नहीं रह सकता है। स्वादिष्ट होने के साथ साथ यह पौष्टिक भी है। इसमें कई सारे पोषक तत्व जैसे विटामिन सी, विटामिन बी12 कैल्शियम, फाइबर होते हैं। भुट्टा खाने के बाद बहुत ही तेज की प्यास लगती है लेकिन इसे खाने के बाद हमेशा पानी ना पीने की सलाह दी जाती है। बचपन में अक्सर बड़े बुजुर्ग कहते थे कि भुट्टा खाने के बाद पानी पीने से बुखार आ जाता है, क्या सच में इसी वजह से भुट्टा खाने के बाद पानी नहीं पीना चाहिए, आइए जानते हैं इस बारे में।
भुट्टा खाने के 45 मिनट बाद पानी पीना चाहिए
भुट्टा खाने के तुरंत पानी पीने से बचना चाहिए क्योंकि इससे पाचन तंत्र स्लो हो जाता है। दरअसल ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मक्के में कॉम्पलेक्स कार्ब्स और स्टार्च होता है। तुरंत पानी पीने से गंभीर पेट दर्द हो सकता है। इसके अलावा पेट में गैस बनने लगती है और ब्लोटिंग और कब्ज की दिक्कत हो सकती है। ऐसी स्थिति से बचने के लिए भुट्टा खाने और पानी पीने के बीच समय का फासला रखने की सलाह दी जाती है। भुट्टा खाने के कम से कम 45 मिनट बाद पानी पीना चाहिए।
Comments
Post a Comment