Skip to main content

अगर बच्चे की छाती में जमा है कफ तो इन घरेलू उपायों से करें दूर

Pic Credit- freepik
बारिश और सर्दी का मौसम में खासकर छोटे बच्चों के लिए परेशानी का होता है। इस मौसम में बच्चों की छाती में कफ जमा की शिकायत ज्यादा रहती है। इससे बच्चों के फेफड़ों में दर्द और उन्हें श्वास लेने में तकलीफ होती है। ऐसे मामलों का नजरंदाज नहीं करना चाहिए। तत्काली चिकित्सक की सलाह लेनी चाहिए। यदि समस्या ज्यादा गंभीर नहीं हैं तो घरेलू उपाय भी अपनाए जा सकते हैं।

बच्चों में कफ जमने के लक्षण

  1. छाती में दर्द
  2. लगातार खांसी रहना
  3. छाती में भारीपन महसूस होना
  4. छाती में जकड़न या ऐंठन महसूस होना
  5. खांसते समय बच्चों के मुंह में कफ या बलगम आना
  6. बच्चों को बार-बार बुखार होना
  7. बच्चों के सिर में दर्द होना
  8. गले में दर्द या जलन होना
  9. सांस लेते समय छाती से आवाज आना

इन तरीकों से खत्म करें छाती में कफ समस्या

  • चेस्ट कंजेशन या छाती में कफ की समस्या को कुछ घरेलू उपायों को अपनाकर आसानी से दूर किया जा सकता है। इन घरेलू उपायों से बच्चों को न सिर्फ तुरंत आराम मिलेगा, बल्कि बच्चे दवाओं के साइड इफेक्ट से भी बच पाएंगे।
  • बच्चों के बलगम को दूर करने के लिए लहसुन बहुत ही लाभकारी है। इससे आसानी से छाती के कफ को दूर किया जा सकता है। इससे खांसी भी ठीक होती है। इसके लिए आप बच्चे को लहसुन की एक कली को कुचलकर खाली पेट दें। इसी के साथ आप लहसुन की कुछ कलियों को धागे में पिरोकर उसे बच्चों के गले में पहना दें, इससे उनकी छाती में कफ नहीं जमता।
  • हल्दी की तासीर गर्म होती है और इसमें करक्यूमिन नामक यौगिक होता है जो बलगम को पतला कर शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। आप कच्ची हल्दी को कस कर इसका रस निकाल लें और इसकी कुछ बूंदे बच्चे के गले में डालें। ध्यान रखें इसके बाद थोड़ी देर के लिए कुछ न खाएं पिएं। इसी के साथ आप इस रस को गुनगुने पानी में मिला लें और फिर इसके गरारे करें। इससे भी बलगम बाहर निकल जाएगा।
  • सरसों के तेल को गुनगुना गर्म कर लें और इससे बच्चे की छाती पर मालिश करें। कफ से राहत मिलेगी।
  • चिकित्सक की सलाह लें। 

Comments

Popular posts from this blog

मात्र जागरूकता से करीब 40% लोगों को कैंसर से बचाया जा सकता है : प्रो अशोक कुमार

जयपुर। इस दौड़ती-भागती जिंदगी में इंसान कब कौनसी बीमारी से घिर जाए, इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता। बदलते दौर में एक के बाद एक ऐसी बीमारियां सामने आ रही हैं जो मानव जाति को काफी डरा रही हैं। इन्हीं बीमारियों में से एक बीमारी है कैंसर। विश्व भर में हर साल 4 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस मनाया जाता है। वर्ष 1933 में इस दिन को मनाने की शुरुआत हुई थी। इसके पीछे ये उद्देश्य रहता है कि लोगों को इस बीमारी और इससे बचने के तरीकों को लेकर जागरूक किया जा सके। निर्वाण विश्वविद्यालय में गुरुवार को विश्व कैंसर दिवस मनाया गया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो डॉ अशोक कुमार कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम में एडवाइजर डॉ आदित्य नाग, डॉ एके चौधरी, प्रोफेसर मधु कुमार, संदीप कुमार, अनूप, सुनील कुमार, अशोक कुमार के अलावा डॉ सोहन, लोकेश जोशी, ऊषा, आँचल एवं विभिन्न विभागों के प्राध्यापक तथा छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कुलपति ने बताया कि मात्र जागरूकता से करीब 40% लोगों को इस बीमारी से बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि कई लोगों का ऐसा भी मानना है कि कैंसर छूने से भी फैलता है, जिससे वे मरीज से सही व्यवहार नहीं ...