दीपावली सबकी : सोनल सलोनी माहेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट कंबल, कपड़े, मिठाई आदि बांटेगी

जयपुर। सोनल सलोनी माहेश्वरी ट्रस्ट की ओर से दीपावली उत्सव जरूरतमंदों की सेवा और सबको खुशियां बांटकर मनाया जाएगा। ट्रस्ट के संरक्षक समाजसेवी व शकुन ग्रुप के निदेशक गोकुलदास माहेश्वरी ने बताया कि ट्रस्ट की ओर से जरूरतमंद लोगों को 1000 कंबल दिए जाएंगे। बच्चों को कपड़े, मिठाई, खिलौने बांटे जाएंगे। वृद्धाश्रमों और अस्पतालों में लोगों को भोजन कराया जाएगा। माहेश्वरी ने बताया कि दीपावली सबकी है, ये खुशियां बांटने के दिन हैं और सोनल सलोनी माहेश्वरी चैरिटेबल ट्रस्ट इस दीपावली पर यही प्रयास करने जा रही है। ट्रस्ट की ओर से पूर्व में पौधरोपण, परिंडा वितरण, भोजन आदि व्यवस्था की जाती रही है और यह संकल्प यथाशक्ति हमेशा जारी रहेगा।

Comments