बच्चों में होने वाली बीमारियों पर रोक लगाने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे : डॉ. अनुराग तोमर

जयपुर। सेंट्रल इंडियन एसोसिएशन ऑफ पीडिएट्रिकस (सीआईएपी) का राजस्थान राज्य से डॉ. अनुराग तोमर को एग्जिक्यूटिव बोर्ड का सदस्य चुने जाने पर उनका स्वागत किया गया। स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बच्चों में होने वाली बीमारियों पर रोक लगाने के हरसंभव प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए सीआईएपी से अधिक से अधिक बजट आवंटित कराया जाएगा। उन्होंने संस्था का परिचय कराते हुए कहा कि सीआईएपी बाल रोग विशेषज्ञों की राष्ट्र स्तरीय संस्था है। इसके चुनाव में देशभर के बाल रोग विशेषज्ञ मतदान करते हैं। राजस्थान से भी दो सदस्यों का चुनाव किया जाता है, उसी कड़ी में एक सदस्य जयपुर से और एक सदस्य उदयपुर से चुने गए हैं। यह संस्था बच्चों को होने वाली बीमारियों पर नियंत्रण करने जैसे अनेकों कार्यक्रम संचालित करती है।

स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. अनुराग तोमर ने कहा कि राजस्थान के बच्चों को स्वस्थ्य रखने और बच्चों में होने वाली बीमारियों पर नियंत्रण करने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान में बच्चों की मृत्यु दर तुलनात्मक अधिक है इसलिए उसे नियंत्रित करने के और अधिक प्रयास किए जाएंगे। सीआईएपी द्वारा संचालित स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं का अधिक से अधिक से अधिक लाभ राजस्थान को दिलाने के प्रयास किए जाएंगे।

Comments