जयपुर। प्रतिष्ठित इंटरनेशनल मैगजीन “द वीक” ने हाल ही में जयपुर शहर के टाॅप 10 हाॅस्पिटल्स के लिए जारी की गई सूची में एपेक्स हाॅस्पिटल को लगातार दूसरे साल शुमार किया है। गत वर्ष भी एपेक्स हाॅस्पिटल को बेहतर सेवाओं के लिए इस सूची में स्थान मिला था। इस सूची में एपेक्स हाॅस्पिटल ही एकमात्र ऐसा हाॅस्पिटल है जिसकी नेशनल चेन नहीं है। टाॅप 10 की यह सूची हाॅस्पिटल्स की पब्लिक एवं मरीजों की सेवाओं से जुड़े विभिन्न पेरामीटर्स के आधार पर दी जाती है। इन पेरामीटर्स में हाॅस्पिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर, रिसर्च इनोवेशन, पेशेंट केयर, डाॅक्टर्स के रिसर्च पेपर, डाॅक्टर्स के एक्सपीरियंस, इक्यूपमेंट, पेशेंट-डाॅक्टर रेशो, बेहतर सर्जरी रिकाॅर्ड आदि शामिल किए जाते हैं। एपेक्स हाॅस्पिटल के निदेशक डाॅ. सचिन झॅवर ने लगातार दूसरे साल मिली इस सफलता का श्रेय हाॅस्पिटल में बेहतर टीमवर्क और मरीजों के प्रति डेडिकेशन को बताया। उन्होंने बताया कि हाॅस्पिटल का लक्ष्य इंटरनेशनल लेवल की मेडिकल सुविधा राजधानी जयपुर में किफायती दरों में जन-जन तक पहुंचाने का है, जिसको लेकर पूरी टीम प्रयासरत है।
जयपुर । माहेश्वरी पब्लिक स्कूल , जवाहर नगर का 48 वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती मंदिर में दीप - प्रज्वलन व विद्यालय प्रार्थना के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के तक्षशिला सभागार में आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री राजेश माहेश्वरी , ज्वॉइंट कमिश्नर , जी एस टी , स्टेट टैक्स , राजस्थान और विशिष्ट अतिथि श्री अनिल सोमानी , प्रसिद्ध व्यवसायी व समाजसेवी थे तथा साथ ही विद्यालय के मानद सचिव सीए श्री अमित गट्टानी , भवनमंत्री श्री सुमित काबरा , विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य श्री अमित सोनी , श्रीमती अरुणा गगरानी व विद्यालय के प्राचार्य श्री अशोक जी वैद मंचासीन थे। मानद सचिव ने विद्यालय की स्थापना के उद्देश्यों का स्मरण कराते हुए कहा कि शिक्षा के माध्यम से छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए हरसंभव प्रयास करके गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए हम कटिबद्ध हैं । समारोह के विशिष्ट अतिथि ने विद्य...
Comments
Post a Comment