उत्कृष्ट कार्यों के लिए कायस्थ महिलाओं का सम्मान

जयपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जयपुर द्वारा जयपुर की कायस्थ संस्थाओं एवं कायस्थ जनरल सभा के सहयोग से महिला दिवस के उपलक्ष्य पर वर्ल्ड ट्रेड पार्क में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें उत्कृष्ट कार्यों के लिए समाज की महिलाओं का मुख्य अतिथि सरोजिनी बरतरिया (फाउन्डर वर्ल्ड ट्रेड पार्क), विशिष्ट अतिथि उर्मिला माथुर (फाउन्डर एलबीएस ग्रुप), दीपा माथुर व कार्यक्रम की अध्यक्ष रूचि बरतरिया (वाइस प्रेसिडेंट वर्ल्ड ट्रेड पार्क) द्वारा सम्मान किया गया|
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जयपुर के अध्यक्ष अरुण सक्सेना ने बताया कि कार्यक्रम में समाज की विभिन्न क्षेत्रों सांस्कृतिक, कला, समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, बाल विकास, मीडिया, प्रशासनिक सेवा आदि के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 17 महिलाओं का सम्मान किया गया। मुख्य अतिथि सरोजनी बरतरिया ने अपने संबोधन में महिलाओं के सशक्तिकरण वे अन्य विकास कार्यों के लिए समाज की महिला विंग को मजबूत बनाने पर जोर दिया। उन्होंने जयपुर जिला अध्यक्ष अरुण सक्सेना व रवि माथुर को महिला सम्मान समारोह आयोजित करने के लिए आभार जताया। रुचि बरतरिया ने अपने अध्यक्षीय भाषण में महिलाओं के लिए विभिन्न रोजगार मेले व एक समाज का हेल्प केंद्र बनाने पर जोर दिया। दीपा माथुर ने अपने संबोधन में महिलाओं द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों को आयोजित करने पर जोर दिया। जिला महामंत्री रवि माथुर ने बताया कि इस कार्यक्रम में समाज की भी सभी संस्थाओं ने सहयोग किया, जिसके लिए प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप माथुर ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Comments