रोज लगाते हैं काजल तो हो जाएं सावधान, आंखों में हो सकती है समस्या

Pic Credit- freepik

आंखों की खूबसूरती के लिए काजल लगाया जाता है। काजल लगाने में असावधानी आंखों के लिए बेहद नुकसान भी हो सकती है। खासकर तब, जब रोजाना आंखों में काजल लगाना जाय। आइए जानते हैं कि रोजाना आंखों में काजल लगाने से क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं

आंखों में जलन और खुजली  

काजल में मौजूद केमिकल आंखों में जलन और खुजली पैदा कर सकते हैं। आपको पहले से ही आंखों की कोई समस्या है, तो काजल लगाने से समस्या और बढ़ सकती है। 

आंखों का संक्रमण  

काजल लगाने से आंखों में संक्रमण होने का खतरा बढ़ जाता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि काजल लगाने से आंखों में बैक्टीरिया और अन्य सूक्ष्म जीव प्रवेश कर सकते हैं। 

आंखों की एलर्जी  

कुछ लोगों को काजल लगाने से एलर्जी हो सकती है। काजल में मौजूद केमिकल से आंखों में लालिमा, सूजन और खुजली हो सकती है। 

आंखों की रोशनी कम होना  

काजल लगाने से आंखों की रोशनी कम हो सकती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि काजल आंखों के कॉर्निया को नुकसान पहुंचा सकता है।

काजल लगाते समय ध्यान रखने योग्य बातें

  • अगर आप काजल लगाना चाहते हैं, तो अच्छी क्वालिटी का काजल इस्तेमाल करें।
  • काजल लगाने से पहले अपने हाथों को अच्छी तरह से धो लें।
  • काजल को आंखों के अंदरूनी हिस्से में न लगाएं।
  • काजल को रात में सोने से पहले अच्छी तरह से साफ कर लें।
  • अगर आपको आंखों में जलन, खुजली या कोई अन्य समस्या हो रही है, तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।